Budh Vakri In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर सीधी और उल्टी चाल चलते रहते हैं। आपको बता दें कि साल 2024 शुरू होने से पहले ग्रहों के राजकुमार उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। वह वृश्चिक राशि में उल्टी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों को धनलाभ और तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही इन लोगों का करियर और कारोबार भी चमकेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं सोची हुई योजनाएंं बनेंगी। वहीं आपके लिए जीवन में कमाई करने के कई मौके आएंगे और आपको शुभ लाभ होगा। मीन राशि के लोग पहले से अधिक धन की बचत कर पाएंगे। साथ ही इस समय आप मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप इस अवधि में काम- कारोबार से संबंधित यात्राएं भी कर सकते हैं। तो शुभ साबित होंगी। आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह के वक्री होने से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस दौरान आपको हर क्षेत्र में मनचाहा फल प्राप्‍त होगा। जो कार्य आप कर रहे हैं उसमें आपको लाभ होगा और आपके जीवन में सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ेंगे। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय जो लोग बेरोजगार लोग हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही अगर आप कोई व्यापारी हैं, तो आप कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं आपको कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024