Mercury Vakri In Scorpio: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 12 घंटे बाद वक्री होने जा रहे हैं। वक्री होने से ग्रह तेजी से फल प्रदान करता है। ऐसे में बुध ग्रह का वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध ग्रह के वक्री होने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय ने सोर्स बन सकते हैं। वहीं पर्सनल लाइफ के साथ साथ प्रफेशनल लाइफ में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीवन के हर क्षेत्र में लाभ होने के योग बनेंगे। साथ ही इस अवधि में किसी निवेश से अच्छा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको पौत्र और पुत्र की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही करियर में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। वहीं सामाजिक और धार्मिक कार्यों के करने से आपके मान-सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप धन का संचय करने में भी कामयाब होंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
बुध ग्रह का वक्री होना आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही सोची हुई योजनाएंं सफल होंगी। वहीं इस दौरान आप धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आप हिस्सा लेंगे और परिवार में किसी सदस्य का विवाह भी तय हो सकता है। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं, वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024