Budh Vakri 2022: वक्री बुध धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध देव को बुद्धि का दाता भी कहा जाता है। बुध देव के गोचर से कई राशियों के लोगों के बिगड़े काम भी बन सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री बुध 31 दिसंबर को देर रात धनु राशि में गोचर कर करेंगे। इस गोचर का लाभ कई राशि के जातकों को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि वक्री बुध के गोचर से किन-किन राशियों के लोगों को फायदा हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे और 12वें भाव के स्वामी होते हैं। वक्री बुध का गोचर पेशेवर रूप से लाभ करा सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति आदि से भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव नौवें व बारहवें भाव के स्वामी हैं। इस गोचर से जातकों को, जो खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। उन्हें लाभ मिल सकता है। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। निजी जीवन के लिए भी समय अनुकूल हो सकता है।

बुध देव के गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

कुंभ राशि
वक्री बुध के गोचर से इस राशि के जातकों के लिए समय अच्छा हो सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में रहेगा और सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने से बड़ो का सहयोग मिल सकता है।साथ ही कारोबार में भी मुनाफा होने की संभावना है।

मीन राशि
इस राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक समय अच्छा हो सकता है और लाभ भी मिल सकता है। विदेश जानें का भी अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव पहले और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आपसी समझ भी बढ़ सकती है।