Budhaditya Raj Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई राशि परिवर्तन करता है या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 10 सितंबर को कन्या राशि में वक्री हुए हैं। वहीं कन्या राशि में ही बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें बुध के वक्री होने से पॉवरफुल बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
धनु राशि: बुधादित्य राजयोग बनने से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से बुधादित्य योग दशम स्थान में बनेगा। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रपोजल आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं नए व्यवसायिक संबंध बनने से व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आपको इस समय राजनीति में सफलता मिल सकती है। आप लोग इस समय एक पुखराज धारण सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
वृश्चिक राशि: बुध ग्रह के वक्री होने से आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। वहीं बुधादित्य राजयोग आपकी गोचर कुंडली में 11वें स्थान में बनने जा रहा है। जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोतों आप धन कमाने में सफल रहेंगे। इस समय आप व्यापार में निवेश कर अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी और वाहन भी खरीदन सकते हैं। साथ ही अगर आपका कारोबार विदेश से संबंधित है तो इस समय आप अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस अगर आप एनजीओ या राजनीति से क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको इस दौरान अच्छी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस समय एक फिरोजा स्टोन धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
सिंह राशि: बुध ग्रह के वक्री प्रभाव से आपकी गोचर कुंडली में पॉवरफुल बुधादित्य राजयोग का निर्माण दूसरे स्थान में होगा। ज्योतिष में जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं अगर आप शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ हो सकता है।
साथ ही अगर आपका कार्यक्षेत्र वाणी (शिक्षक, मार्केटिंग, संगीत) से जुड़ा हुआ है तो आपको ये समय शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ सकता है या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और यह युति सूर्य और बुध के प्रभाव से बन रही है। इसलिए आप लोगों को यह योग लाभकारी साबित हो सकता है।