Budh Planet Uday: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह 13 सितंबर को उदय होने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संंतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से धन और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप जो भी नया प्रॉजेक्ट शुरू करने वाले हैं उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। वहीं आप इस समय कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। वहीं वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। वहीं आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति होगी। बुध ग्रह की कृपा से आपके धन में इजाफा होगा। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों को बुध ग्रह का सिंह राशि में उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।