Budh Planet Uday 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते रहते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- विदेश पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह 24 फरवरी को कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं जिन कार्यों को करने का मन बनाएंगे, वे सफल होंगे। जीवन में नकारात्मक प्रभावों का असर कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष अवसर बनेंगे, जिससे धन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती हैं। वहीं इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही किसी प्रोजेक्ट को साइन कर सकते हैं जो आगे चलकर मुनाफे के साथ रहेगा। वहीं बुध का उदित होना करियर और पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता लेकर आएगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को भी व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं  लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025