Budh Planet Uday 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध देव व्यापार, बुद्धि, तर्क शक्ति, अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार और गणित के कारक हैं। इसलिए बुध ग्रह की चाल जब भी बदलती है तो खासकर इन क्षेत्रों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 21 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को व्यापार और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध देव का उदित आप लोगों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से सुख- साधन के स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। वहीं  लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वहीं अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं  छात्रों को करियर को लेकर कोई टेंशन है, तो वो भी जल्द दूर हो सकती है। वित्तीय क्षेत्र में किए गए प्रयासों में कारोबारियों को सफलता मिलेगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही  पढ़ाई में जो छात्र समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे अब उनसे बाहर निकल पाएंगे। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को विवादों से मुक्ति मिलेगी। गुरु या मेंटर के रूप में काम करने वालों को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचरण उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। वहीं समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही नए कॉन्ट्रैक्ट व डील से बिजनेसमैन को लाभ होगा और बिजनेस का विस्तार होगा। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025