Budh Uday 2025: ग्रहों के युवराज बुध को मान-सम्मान, तर्क-वितर्क, बौद्धिक क्षमता, बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है। इसके अलावा व्यापार करने की क्षमता में भी अहम भूमिका निभाता है। बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि बुध 12 नवंबर को शाम 5 नवंबर 53 मिनट पर वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही करीब 15 दिनों तक अस्त होने के बाद 27 नवंबर को उदित हो जाएंगे। इसी बीच बुध राशि परिवर्तन करके तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में बुध के तुला राशि में उदित होने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें बुध के तुला राशि में उदित होने से किन राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यापार के दाता बुध 27 नवंबर को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर तुला राशि में उदित हो जाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि की कुंडली में बुध छठे भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे नमें इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। बैंक से लोन या फिर कर्ज लेने में सफल हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी अच्छी जा सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। कला, लेखन के क्षेत्र में जुड़े हुए जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि की कुंडली में बुध चौथे भाव में उदित होंगे। इस राशि के लग्न भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में बना हंस राजयोग भी काफी लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा चौथे भाव में शुक्र भी विराजमान है। जिसके कारण इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। गृहस्थ जीवन अच्छा जाने वाला है। माता के साथ आपका अच्छा संबंध बनेगा। इसके अलावा जमीन जायदाद के मामले में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। घर के सदस्यों के बीच लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। माता-पिता और गुरुओं का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि की कुंडली में बुध लाभ भाव में उदित होंगे। इसके साथ ही भाव में शुक्र के संयोग से बना लक्ष्मी नारायण योग भी काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आपको नया प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा जा सकता है। आमदनी में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।