Budh Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का युवराज के साथ-साथ बुद्धि, व्यापार, शिक्षा, तर्क-वितर्क, एकाग्रता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन करने के साथ स्थिति में जरा सा बदलाव 12 राशियों के जीवन में काफी अधिक देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय बुध मीन राशि में विराजमान है। वहीं मई में वह अस्त होंगे और जून माह में मिथुन राशि में उदित होंगे। बुध के अस्त होने पर जिन राशियों के जीवन में अंधकार छा सकता है, तो वहीं मिथुन राशि में बुध के उदित होने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं बुध के उदित होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

बिल्कुल भी घर में न लगाएं हनुमान जी की ऐसी तस्वीर, हो जाएंगे कंगाल

वैदिक पंचांग के अनुसार, बुध 17 मई को मेष राशि में अस्त हो जाएंगे और करीब 23 दिनों तक अस्त रहने के बाद 8 जून को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर उदित हो जाएंगे। बुध के अपने ही राशि में उदित हो जाएंगे। बुध के मिथुन राशि में अस्त होने से कुछ राशियों की खूब कमाई होगी और हर काम में सफलता हासिल हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में बुध दूसरे भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही बुध के कारण आप खूब सारा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता की वृद्धि होगी। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। बिजनेस में निवेश करने से आपको खूब लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी है। इस राशि के पहले स्थान यानी लग्न भाव में बुध उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के स्वामी होने के कारण इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपको कई सुनहरे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सही रहेगी और पैसे बचाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में बुध नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। इस राशि में बुध नवम और द्वादश भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कामों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप हर तरह की स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रह सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने काम पर अधिक ध्यान दे पाने में सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें