Budh Uday 2025: बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध 18 मई 2025 को अस्त हो गए थे और बुध ग्रह अब 11 जून 2025 की सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं। तर्क-वितर्क, शिक्षा, मान सम्मान, व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माने जाने वाले बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से देखने को मिलने वाला है। लेकिन बुध के उदित होने से कुछ राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। अपार धन-संपदा के साथ नौकर-बिजनेस में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह कुंडली में दूसरे तथा पांचवें भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में ही उदित हो रहे हैं। ऐसे में राशि के जातकों को जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को लंबे से चली आ रही समस्या समाप्त हो सकती है। छात्रों के लिए यह गोचर काफी लाभकारी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जातकों को सफलता हासिल हो सकते हैं। गुरु के साथ युति होने के कारण इस राशि के जातकों के परेशानियां हाल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है इसके साथ व्यापार के क्षेत्र में भी काफी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपके द्वारा द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर हो सकती है। इसके साथ ही आपको कोई बड़ा ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होगी, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं इससे आपको सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

 बुध इस राशि के धन और लाभ भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक की स्थिति की बात करें, तो आकस्मिक धन लाभ के साथ लंबे समय चली आ रही पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना नौकरी में काफी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। आपके कामों में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही उच्च अधिकारी भी प्रसन्न होंगे। इसके साथ-साथ संतान की ओर से भी अच्छी खबर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को अपने उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे बन सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति के भी काफी अधिक योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी ये अवधि अनुकूल रहने वाली है। प्रतियोगी, बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। नई नौकरी के भी अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम की सराहना हो सकती है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सुख-संपदा की प्राप्ति हो सकती है।

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )

जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें