Budh Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क-वितर्क, गणित, शिक्षा और व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति में बदलाव का असर इन क्षेत्रों पर बहुत अधिक देखने को मिल जाता है। बता दें कि 20 जनवरी को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर धनु राशि में अस्त हो जाएंगे। वहीं 34 दिनों तक अस्त रहने के बाद कुंभ राशि में 22 फरवरी को शाम 7 बजकर 4 मिनट पर उदित हो जाएंगे। बुध के कुंभ राशि में उदित होने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आइए जानते हैं बुद्धि के दाता बुध के उदित होने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। इस भाव को धन लाभ, इच्छा, बड़े भाई-बहन और चाचा का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा नया व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी लकी साबित हो सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट या फिर लॉटरी के द्वारा आप काफी पैसा कमा सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध इस राशि के सातवें भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमता की तेजी से वृद्धि हो सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में आपको खूब लाभ मिल सकता है। परिवार जीवन अच्छा जाने वाला है। परिवार के साथ सुखमय जीवन बीतेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब मुनाफा कमा सकते हैं। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध के कुंभ राशि में उदित होकर इस राशि के दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में दूसरे भाव को परिवार, बचत और वाणी के भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आप बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आप अपनी वाणी से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। आपसे कई लोग प्रेरित होंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। परिवार में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है और सुख-शांति बनी रहेगी।

नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।