Budh Uday 2024: बुद्धि के दाता बुध को निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बुध के दाता तो वाणी, कौशल, तर्क-वितर्क, सोच-विचार, एकाग्रता और व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसे में इस ग्रह के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि बुध की स्थिति में भी बदलाव होता रहता है। इस समय बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है और नवंबर माह के अंत में इसी राशि में अस्त हो गए हैं। पूरे 13 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे। इसके बाद उदित हो गए हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है। आइए जानते हैं बुध के उदित होने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 12 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर उदित हो जाएंगे। बुध के उदित होते ही जिन जातकों के जीवन में कोई न कोई परेशानी आ रही है, तो उन्हें सफलता हासिल हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में बुध दूसरे भाव में उदित होने वाले हैं।  धन और परिवार का भाव होने से आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही आपके अटके हुए हर काम पूरे हो सकते हैं। हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है।  जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी आपके काम की प्रशंसा मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीति और योजनाएं के कारण हर आप खूब सफल हो सकते हैं। बुध की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

व्यापार के दाता इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है, क्योंकि इस राशि में बुध चौथे भाव में उदित हो रहे हैं। बुध को सुख, वाहन, प्रॉपर्टी, घर, माता के साथ संबंध, निजी जीवन, और शुरुआती शिक्षा का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। पैसा कमाने के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही लंबी दूरी की यात्रा काम के सिलसिले से कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उनका आपको पूरा साथ मिल सकता है। घर में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बनाई गई योजनाओं और नीतियों के बल पर आप खूब मुनाफा कमा सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है।  जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

 बुध  आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर आपके लग्न भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं की वृद्धि देखने को मिल सकती है। संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। नौकरी में भी नए अवसर देखने को मिल सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। लव लाइफ में खुशियां बनी रहती हैं।

ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान है और साल 2025 के आरंभ में इसी राशि में रहने वाले हैं। मंगल नीच राशि में होकर भी धनलक्ष्मी नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां है जिन्हें सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है..

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024