Budh Uday 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ स्थिति में बदलाव होता रहता है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि 29 नवंबर से वक्री अवस्था में अस्त हो जाएंगे, जो करीब 13 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद दिसबंर माह के अंत में ही बुध तारा अस्त हो जाएंगे। बुध के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं बुध के वृश्चिक राशि में उदय होने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 12 दिसंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर उदित हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को सुख, उत्तम स्वास्थ्य और तेज बुद्धि , एकाग्रता, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के उदय होने पर इन तीन राशियों को व्यापार, करियर के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध का उदित होना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में बुध चौथे भाव में उदित हो रहे हैं। बुध ग्रह इस राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। चौथे भाव में उदित होने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। धन कमाने के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही लंबी दूसरी की यात्रा काम के सिलसिले से कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। करियर में आपकी बुद्धिमत्ता काम आ सकती है। ऐसे में आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं और नीतियों के बल पर खूब मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि में बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और तीसरे भाव में वह उदित बोने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। जो अब आपके तीसरे भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का मौका मिलने से आपके करियर में काफी अधिक उछाल आ सकती है। वेतन वृद्धि के साथ-साथ पदोन्नति हो सकती है। बिजनेस में भी काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप बिजनेस के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धन बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में बुध दूसरे भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही आप खुद के लिए थोड़ा समय निकालकर आत्ममंथन कर सकते हैं। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। पेशेवर लाइफ अच्छी जाने वाली है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं अब सफल हो सकती है। बुध के उदित होने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024