Budh Uday 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, एकाग्रता, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। युवराज एक निश्चित अवधि के बाद अपनी स्थिति पर बदलाव करते हैं जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि बुध इस समय वक्री अवस्था कर्क राशि में विराजमान है। वहीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी यानी 26 अगस्त को वह कर्क राशि में उदित हो जाएंगे। अगर किसी जातक की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत है, तो बुध के उदित होने से उस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि, संतुष्टि, अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है। इसके साथ ही शेयर मार्केट, सट्टेबाजी में निवेश करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं बुध के कर्क राशि में उदय होने से किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 26 अगस्त 2024 को 18:14 पर कर्क राशि में उदय होगा। बुध के उदय होने से इन तीन राशियों को व्यापार, करियर में खूब लाभ मिलने के साथ धन लाभ होगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में बुध ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। बता दें कि बुध इस राशि के पहले और दसवें भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदय होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति, वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। कोई नया प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। बुध के शुभ प्रभाव के लिए रोजाना ‘ ऊं बुधाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में बुध नवम और ग्यारहवें भाव के स्वामी है और कर्क राशि में उदित होकर इस राशि के दशम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी कई खुशियां आ सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। करियर में आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको खूब मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। कोई नया ऑर्डर भी मिल सकता है। इसके साथ ही आप बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। इस अवधि में अच्छी कमाई भी कर पाएंगे। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत कर लेंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में बुध सप्तम भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में दोस्तों और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। व्यापार में खूब लाभ के साथ मुनाफा के योग नजर आ रहे हैं। आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आपके कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।