Budh Uday 2024: ग्रहों के राजकुमार एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। नवग्रह में से बुध को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में देखने कोई मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध इस समय वृश्चिक राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। वहीं 11 दिसंबर 2024 की शाम 07 बजकर 44 मिनट पर बुध उदित होने वाले हैं। बुध के उदित होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं बुध के उदित होने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में बुध नौवें भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आप कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं जिसका असर से आपको पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। स्वयं का व्यापार करने वाले जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। पार्टनरशिप में किए जा रहे हैं बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ ट्रेवल के माध्यम से काफी पैसा कमा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में बुध दसवें भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही स्टॉक से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। आपके रिश्तों में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में बुध लग्न भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। नौकरी में आपके काम को देखते हुए इंसेंटिव मिलने के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी जाने वाले हैं।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।