Budh Uday 2024: ग्रहों के राजकुमार एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करके अस्त या फिर उदित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को तर्क-वितर्क, बुद्धि,व्यापार, एकाग्रता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। इस समय बुध सूर्य की राशि कर्क राशि में विराजमान है। वहीं 3 अगस्त को इसी राशि में अस्त हो गए थे, वहीं 28 अगस्त को कर्क राशि में उदित हो जाएंगे। बुध के उदित होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है।आइए जानते हैं बुध के कर्क राशि में उदय होने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 28 अगस्त, 2024, बुधवार को सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा की राशि यानी कर्क राशि में उदित हो जाएंगे। बुध के इस राशि में उदित होने से जिन राशियों के पिछले कुछ समय से नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। उन्हें अब लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि नमें बुध लग्न भाव में ही उदित होंगे। ऐसे में इन राशि के जातकों को लंबे समय से जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब उससे छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कामों को करने में पीछे वहीं हटेंगे। इसके साथ ही आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के बारहवें भाव में बुध उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन की हर एक बाधा समाप्त होने वाली है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। है। लंबे समय से कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा,जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। रिश्तों के मामले में भी आपके खूब लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में बुध दसवें यानी करियर और कारोबार के भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। नौकरी के कई नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही लंबे समय से नौकरी में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त होगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही कोई नया ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट भी हासिल हो सकता है। परिवार में भी लंबे समय से चली आ रही समस्या समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन बदलते मौसम में थोड़ा सावधान रहें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।