Budh Uday 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध आज कर्क राशि में उदय हो गए हैं। बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। इसके साथ ही ये व्यापार में अपार सफलता हासिल करने में मदद करता है। इसके साथ ही विज्ञान, ज्योतिष आदि के क्षेत्र में भी महारत हासिल कराता है। बुध के उदय होने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। जहां मेष, वृषभ, कन्या सहित कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं, कुछ राशियां ऐसी भी है जिन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इन राशियों को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि बुध के उदय होने से किन राशियों को रहना होगा सतर्क।
मिथुन राशि
मिथुन राशि में बुध दूसरे भाव में उदय हो रहे है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही अधिक खर्च बढ़ सकते हैं। जिसके कारण अशांति का माहौल रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कार्यस्थल में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा काम का दबाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही पदोन्नति और इंक्रीमेंट में थोड़ा समय लग सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ और दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती है।
सिंह राशि
इस राशि में बुध बारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। अनावश्यक धन व्यय से परेशान हो सकते हैं। व्यापार में अधिक मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं होगी। इसके साथ ही अधिक खर्च हो सकता है। रिश्तों की बात करें, तो आपके अंहकार के कारण पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सचेत रहने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
इस राशि में बुध नौवें भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में मिले-जुले परिणाम पड़ने वाले हैं। भाग्य में थोड़ी सी देरी हो सकती है। काम का थोड़ा दबाव बढ़ेगा। काम की असंतुष्टि के कारण नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।
धनु राशि
इस राशि में बुध आठवें भाव में उदय हो रहे हैं। इस राशि धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर की बात करें, तो स्थिति आपके अनुरूप नहीं होगी। कुछ लोग उच्च पद पाने के लिए नौकरी में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
FAQ
नवग्रह में बुध ग्रह का क्या है दर्ज
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को राजकुमार का दर्जा दिया गया है।
बुध कब होने वाले हैं उदय?
बुध 14 जुलाई 2023 को उदय होंगे।
बुध ग्रह किन राशियों के हैं स्वामी
बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।
बुध किसका कारक है?
बुध बुद्धि और तर्क शक्ति का कारक है।