वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुध ग्रह 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध ग्रह का यह गोचर 3 राशि वालों की गोचर कुंडली में विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
मकर राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस समय आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप इस समय प्रापर्टी या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो खरीद सकते हैं। वहीं आपको इस समय नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। हालांकि इस समय आपको अपने पता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। साथ ही आपकी सेहत भी इस दौरान खराब हो सकती है।
कन्या राशि: आप लोगों को विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार में इस समय आप कोई निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही आपका राशि स्वामी 12 वें भाव में विराजमान हैं। इसलिए आपको करियर में सफलता मिल सकती है। लेकिन इस समय आपको किसी बात को लेकर डिप्रेशन और चिंता हो सकती है। वहीं गोचर कुंडली में गुरु बृहस्पति पत्नी भाव में राजयोग बनाकर विराजमान है। इसलिए आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। सात ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिए।
मिथुन राशि: आप लोगों को विपरीत राजयोग तरक्की देने वाला साबित हो सकता है। आपकी राशि से यह योग तीसरे भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको अचानक धलनाभ हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर आ सकते हैं। जिससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय नई नौकरी का भी प्रस्ताव भी आ सकता है। लेकिन इस समय आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।