Budh Gochar In Taurus: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, व्यापार, शेयर बाजार, बुद्धि, कम्यूनिकेश और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह मई के लास्ट में वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वृष राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में बुध ग्रह शुक्र के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो वह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे और ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। जो आपको शुभ साबित होंगी। वहीं इस दौरान पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और नया घर या संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही यह समय छात्रों के लिए शुभ रहेगा, वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको व्यापारिक साझेदारी में लाभ हो सकता है। वहीं आय ने नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं पर्सनल लाइफ के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीवन के हर क्षेत्र में लाभ होने के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप बचत करने में कामयाब होंगे और बैंक बैलेंस में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है।