Budh Gochar In Taurus 2025: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन, शेयर बाजार, बैकिंग और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। साथ ही बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव अहम स्थान रखता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 23 मई को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से लग्न स्थान पर संचऱण करने जा हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय आप जो भी डिजीजन लेंगे, वो सही साबित होंगे। वहीं नौकरी में प्रमोशन और अन्य लाभ मिलने के योग हैं। इससे आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी और आपके करियर में शानदार ग्रोथ होगी। साथ ही विवाहित लोगोंं का दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण करेंगे। । इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक मामलों में आपको विशेष लाभ होगा और आपके पास धन कमाने के कई शानदार अवसर आएंगे। वहीं पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही यदि आप किसी सृजनात्मक कार्य से जुड़े हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे और आपको सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
