Budh Gochar In Leo 2024:  वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह की राशियों में प्रवेश करता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए बुध ग्रह के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके प्रभावशाली लोगोंं के साथ संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको लाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारियों के लिए समय बहुत ही उत्तम साबित होगा। उन्हें इस अवधि में लाभ के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं इस दौरान पूर्ण होने वाली है। आपकी जो इच्छाएं धन के अभाव के कारण रुकी हुई थी वह इस अवधि में पूर्ण होंगी। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्राएं कर सकते हैं। साथ ही आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही परिवार के जरिए भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए समय बहुत ही उत्तम साबित होगा। उन्हें इस अवधि में लाभ के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन वापस मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024