Budh Grah Transit 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है और इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध देव 2 जुलाई को मिथुन में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब- जब बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर बिजनेस, शेयर मार्केट और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। इसलिए बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि: बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ी नई डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। उसमें लाभ होने के संकेत हैं। वहीं जो जातक वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही बुध देव आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सन्तान पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। साथ ही प्रेम प्रसंग मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आप लोग एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।
सिंह राशि: बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपके 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे वैदिक ज्योतिष में कुंडली का अहम स्थान माना गया है। साथ ही इसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। इनकम के साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही बुध देव आपके दूसरे भाव के स्वामी भी हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
कन्या राशि: आपकी गोचर कुंडली से बुध देव दशम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे व्यापार और जॉब का स्थान कहा जाता है।इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफऱ आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। इस समय व्यापार में भी विस्तार के योग हैं। साथ ही बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। वहीं बुध देव आपकी राशि के ही स्वामी है और उन्होंने मिथुन राशि में गोचर किया है। इसलिए आपको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आप लोग भी एक पन्ना धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।