Budh Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है और इसका सीधा असर मानव जीवनपर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध देव 25 अप्रैल को शुक्र देव की स्वराशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार जब- जब बुध ग्रह गोचर करते हैं तो इनका असर व्यापार, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। क्योकि बुध ग्रह को ज्योतिष में व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली से बुध ग्रह का गोचर दूसरे स्थान में होगा। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। वहीं जो लोग वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग और शिक्षक, उनको ये समय शानदार रहने वाला है। साथ ही बुध देव आपके तीसरे और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनको इस दौरान अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही यहां देखना जरूरी होगा कि बुध देव आपकी कुंडली में किस स्थिति में विराजमान हैं।
कर्क राशि: आपकी राशि से बुध ग्रह का गोचर 11वें स्थान में होगा। जिसे आय और और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आप व्यापार में कोई नए उपक्रम पर निवेश भी कर सकते हैं। जिसमें आपको लाभ हो सकता है। साथ ही वहीं बुध ग्रह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। जिसे सुख, माता और वाहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का भी सुख भी प्राप्त हो सकता है। वहीं माता के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं। साथ ही बुध देव आपके पराक्रम स्थान के स्वामी है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत हैं और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा।
सिंह राशि: आपकी राशि से बुध देव का गोचर दशम स्थान में होगा। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। कारोबार में विस्तार हो सकता है। साथ ही व्यापार में नए संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं बुध देव आपके धन और वाणी भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। कहीं अगर आपका धन फंसा हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है।