Laxmi Narayan Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, तो कई ग्रह ढाई साल तक एक ही राशि में रहता है, तो कोई ढाई दिन में राशि परिवर्तन कर लेता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया पर काफी अधिक पड़ता है। ऐसे ही दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के युवराज एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें 19 जुलाई को बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 31 जुलाई को शुक्र भी इसी राशि में पहुंच जाएंगे। ऐसे में सिंह राशि में दोनों ग्रहों की युति हो रही है, जिससे लक्ष्मी नारायण नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग काफी शुभ माना जाता है। इस योग के बनने से कई राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं शुक्र और बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए होगा लाभकारी…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 19 जुलाई को रात 8 बजकर 31 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 31 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के पंचम भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकता है।जीवन में हर एक काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही अटके हुए काम एक बार फिर से शुरू होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही परिवार के साथ किसी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। वाहन और संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी में पैसा लगाना लाभकारी हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के तीसरे भाव में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपका समय अच्छा रहेगा। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी आपको पदोन्नति या फिर अप्रैजल प्राप्त हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको लाभ मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट या फिर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग अविवाहित है, तो उन्हें शादी का प्रस्ताव आ सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही काफी समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार में कोई डील और प्रोजेक्ट मिलने के चांसेस काफी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप भविष्य को लेकर कई कई योजनाएं कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही रिश्तों को लेकर थोड़ा सजग रहेंगे, तो खुशियां ही खुशियां आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।