Lakshmi Narayan Yog In Makar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। ऐसे ही बुद्धि के दाता बुध और दैत्यों के गुरु शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे दोनों ग्रहों की युति फरवरी माह में हो रही है। दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग के बनने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुख-संपदा के कारक शुक्र 12 फरवरी 2024 को सुबह 4 बजकर 41 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर से ही बुद्धि के दाता बुध विराजमान है। ऐसे में मकर राशि में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग दसवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस अवधि में करने से आपको लाभ अवश्य मिल सकता है। शुक्र के प्रभाव से रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

लक्ष्मी नारायण योग कन्या राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। शुक्र और बुध आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नया व्यापार शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही संभावित वित्तीय लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों को अपार सफलता के साथ तरक्की मिल सकती है। आपके काम से वरिष्ठ प्रसन्न भी हो सकते हैं। इससे आपकी सैलरी में वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही परिवारिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से भी कई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। जीवन में खुशियां ही खुशियां थी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

लक्ष्मी नारायण योग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में शुक्र के साथ-साथ बुध ग्रह इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। करियर में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। करियर की बात करें, तो वृद्धि के साथ उन्नति और तरक्की होगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। आपकी लगन और मेहनत को देखते हुए उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति कर सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपकी उन्नति हो सकती है। कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यवसाय में अपार वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही वित्तीय लाभ मिलेगा। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024