Laxmi Narayan Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को व्यापार, बुद्धि, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है, तो शुक्र को , सुख-समृद्धि, प्रेम, आकर्षण, मान-सम्मान, भोग विलास का कारक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय दैत्यों के गुरु शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर गए हैं। वहीं फरवरी माह में बुध भी इसी राशि में आ जाएंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

बता कें कि धन के दाता शुक्र 28 जनवरी को मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और 31 मई तक इसी राशि में रहेंगे। वही दूसरी ओर बुद्धि के दाता बुध 27 फरवरी को रात 11 बजकर 46 मिनट पर इस राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ का निर्माण 7 मई 2025 तक रहने वाला है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी माह काफी खास जाने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग खुशियां लेकर आने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने के पूरे चांसेस है। इसके साथ ही पिछले निवेश से अब आपको अच्छा खासा पैसा मिल सकता है। नौकरी करने वालों को भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी आपको खूब धन लाभ के साथ सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर भी आपका खूब झुकाव हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे, जिससे आपके करियर में उछाल आ सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के चौथे भाव में इस योग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को वाहन, घर या फिर संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कमाई के कई जरिए खुलेंगे। इसके साथ ही शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहने वाले हैं।  

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।