May Planet Transit 2025: वैदिक पंचांग के मुताबिक कुछ ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मई के महीने में सुख- समृद्धि के दाता गुरु, ग्रहों के राजकुमार बुध और धन के दाता शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं शुक्र और बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन 3 ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु, बुध और शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और परिवार में सामंजस्य रहेगा। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं । कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए समय उत्तम साबित हो सकेगा। करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को नौकरी मेंं सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपी आय़ के नए- नए सोर्स बन सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु, बुध और शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय वृष राशि के जातकों को निवेश करने से भी लाभ होगा। खासतौर पर बिजनेस में अगर आप पार्टनरशिप में निवेश कर रहे हैं, तो भी आपको लाभ मिलेगा। करीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर वालों के साथ समय बिता सकेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।