Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति और पूर्ण युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगलवार 25 फरवरी, 2025 को शाम में 5 बजकर 30 मिनट से वैदिक ज्योतिष एक दो बेहद महत्वपूर्ण ग्रह बुध और शनि एग्जैक्ट जीरो डिग्री पर एक-दूसरे से युति कर गए हैं, ज्योतिष में बुध और शनि में मित्रता का भाव है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की पूर्ण युति से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियोंं की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध की पूर्ण युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं व्यवसाय में बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ और रुके हुए पैसे की वापसी के योग हैं। साथ ही साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी। वही आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि और बुध की पूर्ण युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय बिजनेस से जुड़े लोगों का धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस दौरान आपका कम्युनिकेशन मजबूत होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार मार्केटिंग, मीडिया, गणित और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा हुआ है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध की पूर्ण युति लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन वृद्धि, पैतृक संपत्ति से लाभ और कर्ज से मुक्ति के संकेत हैं। वित्तीय योजनाएं सफल होंगी, और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके कार्यों की सिद्धि होगी।