Budh Uday And Mangal Margi 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी चाल में बदलाव करके मार्गी और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 24 फरवरी को मार्गी हो गए हैं। वहीं आपको बता दें ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 2 अप्रैल को उदित होंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित और मगल ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर मार्गी हुए हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय अपना काम कर रहे जातकों को लाभ वाले कुछ नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। साथ ही जीवन में खुशहाली आएगी। इनकम के नए सोर्स बनने से धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके रुके हुए काम में तेजी आएगी। आपका आर्थिक तनाव कम होगा। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही निवेश से लाभ के योग बनेंगे।
मिथुन राशि (MIthun Zodiac)
बुध ग्रह और मंगल ग्रह का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होंगे। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपके साहस औऱ पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में खुशहाली आएगी। इनकम के नए सोर्स बनने से धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके रुके हुए काम में तेजी आएगी। आपका आर्थिक तनाव कम होगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा लनलाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना और मंगल ग्रह का सीधी चाल चलना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर उदित होंगे। साथ ही मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर मार्गी होंंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही लव लाइफ में मजबूती आएगी। आपके नए रिश्ते बन सकते हैं। स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होने मन शांत और प्रसन्न रहेगा। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं माता और ससुराल के लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।