Budh Planet Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 26 अक्टूबर को तुला राशि में संचरण करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों, व्यापार और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि: आपकी राशि से बुध ग्रह का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं माता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। साथ ही जो लोग कारोबार करते हैं खासकर पारिवारिक कारोबार करते हैं उनके लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। अटका हुआ धन आपको इस दौरान प्राप्त हो सकता है। आपको सामाजिक स्तर पर इस दौरान प्रतिष्ठा मिल सकती है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, उन लोगों के लिए यह समय शानदार रह सकता है।

कुंभ राशि: बुध ग्रह के तुला राशि में गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे करियर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां आप छू सकते हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। वहीं बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा। जिससे बेरोजगार लोगों को जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका वर्चस्व इस दौरान बढ़ सकता है। मतलब कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।

धनु राशि: आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवश से लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

वहीं जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं भाग्य का भी आपको इस समय साथ मिलता दिख रहा है। आप लोग इस दौरान एक पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।