ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर एक निश्चिच समय अंतराल पर गोचर करता है। यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो सूर्य देव की स्वराशि है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
कर्क राशि: बुध देव के गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से बुध देव का गोचर दूसरे स्थान में होगा। जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दोरान आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें अच्छे लाभ के संकेत हैं। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग की फील्ड में कार्य करते हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार रह सकता है। साथ ही बुध देव आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं। जिसको भाई- बहन और साहस- पराक्रम का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको भाई- बहन का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि: बुध देव के राशि परिवर्तन करने से आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपकी राशि से 11वें स्थान में प्रवेश किया है। जिसे ज्योतिष में कुंडली का अहम भाव माना गया है। साथ ही इसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। इस समय इनकम के साधनों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आप लोग एक ओपल या हीर रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में भ्रमण किया है। जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है।
वहीं इस दौरान व्यापार में भी विस्तार हो सकता है। साथ ही कारोबार में नए संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धन लाभ होता दिख रहा है। वहीं इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। आप लोग भी एक पन्नारत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद स्टोन साबित हो सकता है।
