Budh Planet Vakri: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 10 सितंबर कन्या राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको बुध का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
सिंह राशि: बुध देव का वक्री होना आप लोगों को आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपके आपकी राशि से दूसरे स्थान में वक्री होंगे। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही इस समय व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम स्टार्ट कर अच्छा धन कमा सकते हैं। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: बुध देव का वक्री होना आप लोगों के जीवन में अहम बदलाव ला सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशइ से 11वें स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे कुंडली का महत्वपूर्ण भाव माना गया है। साथ ही इसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होती दिख रही है। साथ ही इस दौरान आपको व्यापार और करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। इस दौरान आय के स्त्रोतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। वहीं आपका व्यापार बुध और मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ होने की संभावना है।
धनु राशि: बुध देव का वक्री होना धनु राशि के जातकों के लिए आशातीत सफलता भरा साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे बिजनेस और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी हो सकती है। वहीं इस दौरान व्यापार में विस्तार हो सकता है। साथ ही कारोबार में नए संबंध बन सकते हैं।
वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं। इस समय पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आप एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।