Bhadra Rajyog In Kundli : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होने जा रहा है है। ऐसे में इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए भ्रद राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ होगा और आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
भद्र राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किसम्त का साथ मिल सकता है। साथ ही कारोबार में आय के नए रास्ते खुलेंगे और नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको नौकरी में किसी दूसरे स्थान से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंंगे। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र राजयोग सिंह राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्त अनुकूल रहेगा। आपके लिए आय के नए मार्ग खुलेंगे। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस समय आपको अटका हुआ धन मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।