Neechbhang Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक एक निश्चित अवधि पर अस्त और नीच होते हैं। इस अवस्था का असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 2 अप्रैल को वक्री हो चुके हैं और वह 9 अप्रैल को मीन राशि में नीच के होने जा रहे हैं। जिससे दुर्लभ नीचभंग राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध और शुक्र ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में स्थित रहेंगे। इस समय आपका काम- कारोबार चमकेगा। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac) 

नीचभंग राजयोग वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं अपने करीबी दोस्तों से मदद मिलेगी। करियर और बिजनेस को आगे बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। साथ ही इस समय आपको धन- संपत्ति का लाभ मिलेगा। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं तो आप कोई नई व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं इस समय आपक रुका हुआ पैसा मिलेगा। साथ ही आप को वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं सुख- साधनों की वृद्धि होगी। साथ ही संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको विदेशों से लाभ होगा। वहीं बात करें आपके पारिवारिक जीवन की तो इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहने वाला है। साथ ही इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024