Neechbhang Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर उच्च और नीच होते हैं। इस अवस्था का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि मार्च में बुध ग्रह अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे दुर्लभ नीचभंग राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

नीचभंग राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में स्थित रहेंगे। इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश से लाभ हो सकता है। इस समय आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं इस समय व्यापार में वृद्धि होगी और नए पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं विवाहित जातकों के लिए जल्द किसी दूर के रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है। साथ ही इस समय प्रोफेशनल जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और नए पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac) 

नीचभंग राजयोग वृष राशि के लोगों को इनकम और निवेश से लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। साथ ही आय के नए- नए सोर्स के माध्यम बन सकते हैं। वहीं अपने करीबी दोस्तों से मदद मिलेगी। करियर और बिजनेस को आगे बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। जो लोग व्यापार या स्टार्टअप से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उपयुक्त है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025