Neechbhang And Mahadhan Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और ऱाजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह साल 2024 की शुरुआत में मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध ग्रह की मीन राशि नीच की मानी जाती है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर से नीचभंग राजयोग और महाधन राजयोग का निर्माण होगा। जिससे साल 2024 की शुरुआत में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए महाधन और नीचभंग राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपका करियर और कारोबार चमकेगा। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले दोगुना मजबूत होगी। साथ ही बिजनेस में भी आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। साथ ही जो लोग नौकरीकर रहे हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
महाधन और नीचभंग राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपका रिश्ते अपने पार्टनर के साथ इस अवधि में और भी मजबूत होगा। साथ ही आपको संतान सुख की अच्छी खबर भी मिल सकती है। वहीं निवेश से लाभ के योग हैं। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए महाधन और नीचभंग राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिल सकता है। साथ ही सुख साधनों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपका पारिवारिक जीवन भी इस दौरान पहले से काफी अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपके घर या परिवार में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024