Bhadra Rajyog In Kundli : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर में बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और परिवार में खुशियां भी बढ़ेंगी। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छे पल का आनंद लेंगे और संतान के भविष्य के लिए कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के का में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

भद्र राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को करियर में अच्छी उन्नति होगी और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा भी होगा। वहीं इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहं इस समय आपको माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए भ्रद राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है और व्यापारियों को लाभ प्राप्ति के लिए बनाई गईं योजनाएं सफल भी होंगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से आपकी इच्छा पूरी होगी और धन व संपदा में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024