Neechbhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर उच्च और नीच होते हैं। इस अवस्था का असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 27 मार्च को बुध ग्रह अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के होकर संचरण कर रहे हैं। जिससे दुर्लभ डबल नीचभंग राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए डबल नीचभंग राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह नीच मीन राशि में नीच हुए हैं। वहीं मीन के स्वामी गुरु ग्रह केंद्र में स्थित हैं। साथ ही गुरु और शुक्र का ऱाशि परिवर्तन हो रहा है। वहीं लाभ स्थान पर बुध ग्रह हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस समय शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट और सट्टा, लॉटरी से लाभ हो सकता है। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपको टेंडर मिल सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

डबल राजयोग बनने से सिंह राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यहां बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के अष्टम स्थान पर नीच के होंगे। साथ ही वह अपने घर को ही देख रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। वहीं रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इंवेस्टमेंट और नए प्लान्स से आपको लाभ होगा। वहीं बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इसके साथ दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। सरकारी कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपके कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए डबल नीचभंग राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि धन भाव पर बुध ग्रह नीच के हैं। साथ ही शुक्र ग्रह उच्च के विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से लाभ हो सकता है। साथ ही आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है। वहीं करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के मौके मिलेंगे। आध्यात्मिक उन्नति और यात्रा के योग बनने की पूरी संभावना है। वहीं आप लोग हीरा या ओपल पहन सकते हैं। जो आपको लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025