Daridra Yoga: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहोंं के राजकुमार बुध 9 अप्रैल को अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे दरिद्र योग का निर्माण होने जा रहा है। साथ ही इस अशुभ योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। साथ ही धनहानि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए दरिद्र योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी बुध देव हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर नीच के होंगे। इसलिए इस समय आपको करियर में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपकों पैरों से संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं पिता की सेहत खराब हो सकती है। लेकिन नीचभंग राजयोग होने से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य खराब रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
दरिद्र योग बनने से आप लोगों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से मृत्यु स्थान पर नीच के होंगे। इसलिए इस समय आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है। साथ ही साथ ही नौकरपेशा लोगों को इस समय कार्यस्थल पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस समय आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग कम प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको कोई चोट लग सकती है। साथ ही इस समय आपको नया काम शुरू करने से बचना चाहिए।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए दरिद्र योग हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि वैवाहिक जीवन और करियर का स्वामी नीच हो जाएगा। इसलिए जीवनसाथी की सेहत खराब होगी। पैरों और त्वचा से संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको किसी को धन उधार नहीं देना चाहिए। अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं वहीं इस समय आपको किसी भी प्रापर्टी में धन का निवेश नही करना चाहिए।