Mercury Vakri In Scorpio: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका प्रभाव असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह नवंबर में वृश्चिक राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप इस कारोबारी सीजन में अच्‍छी कमाई कर पाने में सफल साबित होंगे। आपके बैंक बैलेंस में भी शानदार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको करियर में बेहतरीन मौके हासिल होंगे। साथ ही परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक बेहतर होंगे। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग प्रभावित होंंगे। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं बुध के शुभ प्रभाव से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही व्यापारियों को इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही  गर आप लेखन, मार्केटिंग संपादक का काम करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024