Budh Uday In Meen 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 10 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह मीन राशि में उदित होंगे। मीन राशि में बुध ग्रह नीच का फल प्रदान करते हैं। ऐसे में बुध ग्रह के उदित होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में लगे हुए थे, उनकी मेहनत रंग लाएगी और उन्हें कई बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आएंगे। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा, क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को वर्तमान नौकरी में भी तरक्की के कई अवसर मिल सकते हैं। आपकी सैलेरी बढ़ने के साथ आपको कार्यस्थल में प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं आपको इस दौरान निवेश से लाभ के योग हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो उनके लिए समय अनुकूल है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना धन के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर उदित होंगे। जिससे इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। कम्यूनिकेशन में सुधार आएगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। अपनी मेहनत से आय के नए रास्ते खुलेंगे और लाभ कमाएंगे। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नए कार्य में सफलता मिलेगी।  साथ ही आप बड़ी बचत करने में कामयाब भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024