Budh Gochar In Leo 2024:  वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी मित्र और शत्रु राशि में प्रवेश करत हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध सितंबर में मित्र राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे प्रभाव सभी 12 राशियोंं पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। साथ ही आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपकी दैनिक इनकम में इजाफा होगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं पार्टनशिप के काम में आपको लाभ होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर तुला राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही यह समय निवेश के लिए काफी अच्छा है। इस अवधि में निवेश किया गया धन भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ दिला सकता है। साथ ही इस दौरान आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए जो भी धन राशि खर्च करेंगे वह आपको जल्द ही दोगुनी होकर मिलेगी। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस राशि के व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको दिन दोगुनी रात चौगनी तरक्की मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024