Budh Transit In Mithun 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अपनी स्वराशि और उच्च राशि में संचऱण करते हैं, जिसका शुभ फल पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में व्यापार के दाता बुध एक साल बाद अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों के लोगों की इनकम में बढ़ोतरी और आय़ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए व्यापार के दाता बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से काम- कारोबार के स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम साबित हो सकेगा। साथ ही इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध पहले से मजबूत होंगे। साथ ही इस समय आय के नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए आप इस समय एक पन्ना पहन सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं जो शुभ साबित होंगी। साथ ही जो छात्र विदेश में जाने के इच्छुक हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की हासिल कर सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मिथुन राशि का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका कम्युनिकेशन मजबूत होगा। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि का योग बनेगा। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, बैंकिंग, शिक्षा और शेयर बाजार से संबंधित काम- कारोबार करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।