Mercury Planet Gochar In Capricorn: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को अर्थव्यवस्था, वाणी, व्यापार, कम्यूनिकेशन, शेयर बाजार और बैंकिंग का कारक माना गया हैं। साथ ही बुध ग्रह का कन्या, मिथुन राशि पर आधिपत्य है और बुध ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 30 दिन का समय लेते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह जनवरी की शुरुआत में मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हीं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे है।आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से आपको करियर में कोई बड़ी सफलता हाथ लगने के योग बन रहे हैं। वहीं आपके कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों को रिश्तों का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए यह समय नए अनुबंध और विदेशी सौदों के लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का गोचरआप लोगों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से राशि से दूसरे स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन के योग बनेंगे। वहीं आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं अपने परिवार की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।