Mercury Planet Gochar In Capricorn: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह जनवरी में मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष अनुसार शनि देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकत हैं। साथ ही व्यापार में लाभ और करियर में ग्रोथ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से छठे स्थान पर संचऱण करेंगे। जिसे शत्रु और रोग स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जिससे आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान करियर में नई दिशा मिलेगी और पेशेवर जीवन में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। साथ ही पुराने विवाद सुलझेंगे और आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी। वहीं इस सयम आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस सयम आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं निवेश या लॉटरी जैसे माध्यम से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। साथ ही मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर मीन राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग हैं। साथ ही सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
