Mercury Planet Gochar In Capricorn: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को अर्थव्यवस्था, वाणी, व्यापार, कम्यूनिकेशन, शेयर बाजार और बैंकिंग के कारक हैं। साथ ही बुध ग्रह कन्या, मिथुन राशि के स्वामी हैं और बुध ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग 1 महीने का समय लेते हैं। आपको बता दें कि 24 घंटे बाद बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वह सूर्य देव के साथ युति भी बनाएंगे। ऐसे में बुध ग्रह के गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों का का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। बुध गोचर से आपको करियर में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको अच्छा लाभ इस समय हो सकता है। वहीं बिजनस में भी इस अवधि में आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। वहीं आपके घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और अपने परिवार की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। साथ ही आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024