Budh Transit In August: ज्योतिष अनुसार हर एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। यह राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुध ग्रह ने 21 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

सिंह राशि: ज्योतिष के अनुसार बुध देव के गोचर करते ही आप लोगों अच्छा धनलाभ हो सकता है।  क्योंकि आपकी राशि से बुध ग्रह का गोचर दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम स्टार्ट कर सकते हैं। जिसमें अच्छा धनलाभ होता दिख रहा है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग की फील्ड में कार्य करते हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय बेहतर साबित हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: बुध देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपकी राशि से 11वें स्थान में प्रवेश किया है। जिसे ज्योतिष में कुंडली का विशेष भाव माना जाता है। साथ ही इसे आय और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। वहीं इस समय लव पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। इस समय आय के माध्यमों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। आप लोगों को इस समय संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है।  क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे कारोबार और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

वहीं इस दौरान व्यापार में विस्तार के भी योग बने हुए हैं। साथ ही कारोबार में नए संबंध बनने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। आप लोग भी एक सुनहला रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन सिद्ध हो सकता है।