Mercury Planet Transit In Sagittarius: साल 2025 की शुरुआत में कई शुभ योग का निर्माण और ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि बुध ग्रह जनवरी की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनका करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। जिससे आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। वहीं नौकरी व कारोबार करने वालों को लाभ प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे। गोचर काल में आप खुद का मकान या फ्लैट भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की बचत कर पाएंगे और परिवार की सभी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है, अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वहीं इस समय वर्क प्लेस और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक सिद्ध हो सकती है। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय निवेश करने से लाभ मिलेगा। वहीं आपकी समाज में एक प्रतिष्ठित व धनवान व्यक्ति के रूप में पहचान भी बनेगी। परिवार के सदस्यों का हर कदम पर साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।