Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है। लेकिन नए साल 2025 में वह राशि परिवर्तन करेंगे। बुध 4 जनवरी 2025 को दोपहर 12:11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के गुरु की राशि धनु में आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के धनु राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

बुध महाराज के अपनी शत्रु राशि के प्रवेश करेंगे। दरअसल, बुध और गुरु के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में बुध पांचवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने के योग बनने वाले हैं। इस राशि के जातकों को संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही संतान की उन्नति देखकर आप खुश हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। विशेष रूप से ट्रेड और शेयर के माध्यम से व्यापार में खूब लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है पर्याप्त मात्रा में पैसा कमाने में सक्षम हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में बुध तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है। कई यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए काम की खूब सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में हो रहे घाटा अब समाप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ खूबसूरत लम्हें बिताएंगे। इसके साथ ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। मानसिक और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का धनु राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में बुध रहने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपको कार, घर या संपत्ति खरीदने के लिए आसानी से लोन मिल सकता है। बुध के कारण आपको लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको थोड़ा अधिक धन व्यय होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यात्राएं करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही लव लाइफ को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। 

नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।