Mercury Planet Transit In Sagittarius: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, बुद्धि, अर्थव्य़वस्था, शेयर बाजार, तर्कशक्ति के कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 29 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन  लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनका करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, 30 साल बाद बनेगी शनि और शुक्र की महायुति, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। जिससे आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही आप धन की बचत कर पाएंगे और परिवार की सभी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे। वहीं आपके निर्णयों की सराहना होगी। वहीं इस दौरान ऑफिस में आपकी छवि मजबूत बनेगी। साथ ही सरकारी कार्यों में भी बाधाएं खत्म होंगी। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

कुंभ राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से  इनकम और लाभ स्थान पर संचंरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही किसी बड़ी डील के होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा।  करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको मेहनत का फल मिलेगा। वहीं इस समय कोई बड़ी व्यवयासिक डील हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आपको अपार धनलाभ होगा और आप सेविंग भी कर सकेंगे। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

लिए बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। साथ ही आपको मेहनत का फल मिलेगा। वहीं मेष राशि वालों के अपने माता-पिता के साथ संबंंध मजबूत रहेंगे। इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी।

Guru Mahadasha: गुरु की महादशा में इन राशियों की खुलती है किस्मत, अपार धन के साथ और पद- प्रतिष्ठा की होती है प्राप्ति, 16 साल रहता है प्रभाव

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026